Terms & Condition
श्री गुरु रविदास समाज महासभा
- दिनांक: 23 अगस्त 2026 (गुरुवार)
- समय: प्रातः 10:30 बजे
- स्थान: रविदास मंदिर रविदास नगर श्रीगंगानगर
- फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026, 05:00 PM है।
श्री गुरु रविदास समाज महासभा समिति श्रीगंगानगर (राज.) द्वारा राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर में किया जा रहा है। कार्यक्रम मे सम्मानित की जाने वाली सभी प्रतिभायें रविदास समाज से होंगी। जिनकी योग्यता निम्नानुसार है :-
- 1. सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी में 70% (राजकीय विद्यालय) 80% (निजी विद्यालय) अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त वर्ष 2025-26 (अंक तालिका की प्रतिलिपि व आधार कार्ड)
- 2. स्नातक व स्नातकोतर में 65% (राजकीय महाविद्यालय) 75% (निजी महाविद्यालय) अथवा इससे अधिक अंक प्राप्त वर्ष 2025-26 ( अंक तालिका की प्रतिलिपि व आधार कार्ड)
- 3. जो विद्यार्थी NEET, JEE, Veterinary, IAS, RAS, RTS आदि में चयन होने पर
- 4. राजकीय सेवा में वर्ष 2025-26 में चयनित कार्मिक (नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि व आधार कार्ड)
- 5. वर्ष 2025-26 में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल (प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि व आधार कार्ड)